साईनगर-नवाथे मुख्य मार्ग का पुल जल्दी बनाएं
उपमहापौर सचिन भेंडे के निर्देश

अमरावती/दि.5- उपमहापौर सचिन भेंडे ने कृष्णार्पण कॉलोनी चौक से साईनगर की ओर जानेवाले नवाथे मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का काम शीघ्र करने के निर्देश दिए है. यहां से गुजरते नाले पर पुल बडा बनाया गया है. इससे नाला ओवरफ्लो होने पर परिसर के लोगों, वसंतराव नाईक झोपडपट्टी में घुसना बंद हो जाएगा. इसी दृष्टि से पालखी मार्ग-साईनगर मुख्य सडक पर ब्रिज बनाया जा रहा है.
सचिन भेंडे ने पुल निर्माण का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. उनके साथ नरेश अतकरे, शर्मा, नरेश टेटू, राजू जावरे, देवा शेंडे, भीमराव चारथल, उदय पर्वतकर, नीलेश शिंदे, श्याम कथे, नवले, अंबादास ठाकरे, विजू थोरात और अन्य लोग उपस्थित थे. सचिन भेंडे ने पुल निर्माण से लोगों की जान को खतरा नहीं होने की ओर भी अधिकारियों को हिदायत दी.





