सुधाकर भारसाकले को जिम्मेदारी
दर्यापुर विधानसभा प्रभारी संपर्क प्रमुख

* शिंदे सेना में एंट्री होते ही सम्मान
दर्यापुर/दि.5 – सहकारिता क्षेत्र के धुरंधर लीडर सुधाकर पाटिल भारसाकले के कांग्रेस पार्टी का परित्याग कर विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल होना प्रभाव बता रहा है. उन्हें पार्टी ने दर्यापुर विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.
पार्टी के मुख्य नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर सुधाकर भारसाकले को शिवसेना का प्रभारी संपर्क प्रमुख बनाया गया है. शिवसेना सचिव संजय मोरे के हस्ताक्षर का नियुक्ति पत्र भारसाकले को सौंपा गया है. आगामी चुनावों तक यह नियुक्ति प्रभावी रहने की जानकारी भी संजय मोरे ने दी है.
भारसाकले की नियुक्ति से दर्यापुर में शिवसेना का संगठन मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा और प्रतिक्रिया है कि, भारसाकले के आने से शिवसेना क्षेत्र में सुदृढ होगी. यहां से शिवसेना के कई जनप्रतिनिधि विजयी रहे हैं. दर्यापुर शिवसेना का गढ रहा है. सुधाकर पाटिल वह गत वैभव प्राप्त करवा सकते हैं. इस प्रकार भी भावनाएं कार्यकर्ता व्यक्त कर रहे हैं.





