धन्वंतरी सहकारी रुग्णालय में नई टीम पदारुढ

डॉ. ओ. जी. मूंधडा धन्वंतरी के अध्यक्ष

* डॉ. अनिल रोहणकर और गजानन रडके उपाध्यक्ष
* आज संचालक मंडल की प्रथम बैठक में हुए चुनाव
अमरावती/दि.5 – धन्वंतरी सहकारी रुग्णालय संचालक मंडल के हाल ही में संपन्न चुनाव पश्चात आज पहली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया. शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ओ. जी. मूंधडा को अध्यक्ष एवं डॉ. अनिल रोहणकर और गजानन रडके उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
गत 18 मई को धन्वंतरी अस्पताल संस्था के चुनाव हुए थे. जिसमें संचालक के रुप में डॉ. प्रमोद झाडे, अजय दातेराव, अशोक ठाकरे, ओंकार बंड, प्रताप भुयार, राजेश गोयनका, गजानन रडके, मनीष कोरपे, संजय वानखडे, प्रकाश कालबांडे, अमित गावंडे, अरुण बांबल, संजय खडसे, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. ओ. जी. मूंधडा, डॉ. अविनाश लव्हाले, डॉ. अनिल रोहणकर, डॉ. आशीष साबू, डॉ. स्वप्नील शिरभाते, वंदना वानखडे, मीनल देशमुख आदि निर्वाचित हुए थे.
आज की पहली सभा में अशोक ठाकरे और प्रकाश कालबांडे ने अध्यक्ष पद हेतु डॉ. ओ. जी. मूंधडा का नाम का सुझाव रखा. अनुमोदन होते ही डॉ. मूंधडा की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गई. सर्वसम्मती से उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रोहणकर और गजानन रडके का चयन किया गया. चुनाव अधिकारी सुधीर खंबायत, अविनाश महल्ले, चक्रे उपस्थित थे.

Back to top button