दर्यापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज शिवराज्याभिषेक समारोह मनाया गया

दर्यापुर /दि.10– दर्यापुर एसटी डिपो में छत्रपति शिवाजी महाराज के शिवराज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में शिवराज्याभिषेक समारोह बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन कर उनके कार्य और आदर्शों का गौरव किया गया.
कार्यक्रम में उमेश कराड, उमेश आठवले, सचिन लाजूरकर, आशिष उकलकर, मोहन टेकाडे, सागर गावंडे, विनोद भोगे, अतुल बोंद्रे, नितिन आठवले, नरेंद्र कावरे, नरेंद्र सगने, योगेश कोकाटे, मंजू येवले, दिपाली चापके, वानखडे ताई, सचिन वडालकर, शीतल गारडे, दिवाकर राठोड, पवन सैगल, स्नेहल आडगोकार, मनोज गिरी, बालू जुमडे, अनिल चक्रे के साथ दर्यापुर डिपो के समस्त कर्मचारी भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, लोककल्याणकारी राज्यव्यवस्था और राष्ट्रनिष्ठ विचारों का आदर्श लेकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम के कारण आगार परिसर शिवमय वातावरण से भर गया था और उपस्थित लोगों ने शिवराज्याभिषेक दिवस का उत्सव उत्स्फूर्त रूप से मनाया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दर्यापुर आगार के सभी कर्मचारियों ने विशेष परिश्रम किया.

Back to top button