बडनेरा के नवनियुक्त थानेदार हनमंत उरलागोंडावार का वायएसपी ने किया स्वागत
पार्षद अजय जयस्वाल ने शांति सुव्यवस्था बाबत की चर्चा

अमरावती/दि.11– बडनेरा पुलिस स्टेशन के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक हनमंत उरलागोंडावार का युवा स्वाभिमान पार्टी, बडनेरा की ओर से स्वागत एवं सदिच्छा भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर बडनेरा के नगरसेवक एवं शहराध्यक्ष अजय जायसवाल तथा नगरसेविका रजनी डोंगरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
भेंट के दौरान बडनेरा क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं पर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य मार्गों पर खुलेआम शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाने तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की. साथ ही कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया. इस अवसर पर पवन भिंडा, प्रा. अमोल मिलखे, सुरेश चाफले, मुश्ताक शेख, पवन भिंडा, सचिन पवार, सुचिता पाटील, वंदना पवार, पूजा दुबे, अंजली मोकाशे, फरजाना चौधरी, सरगम मोहोड, सोनू बबेरवाल सहित युवा स्वाभिमान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.





