लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान
व्यवस्था सुधारने के निर्देश

अमरावती/दि.11- पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. विधायक रवि राणा के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा प्रभाग में नागरिकों को आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. बैठक में बिजली कटौती, तकनीकी खराबी और वितरण व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. युवा स्वाभिमान पार्टी के महानगरपालिका गटनेता नाना आमले ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.