नगराध्यक्षा सहित पार्षदों ने किया आईटीआई का दौरा
विविध विभागों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से साधा संवाद

नांदगांव खंडेश्वर/दि.11– युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के लिए सक्षम बनानेवाली स्थानीय एकनाथराव रानडे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) का मंगलवार की दोपहर नगर पंचायत अध्यक्षा प्राप्ती मारोटकर और उपाध्यक्ष शेख जमीर, गुटनेता प्रकाश मारोटकर, स्वास्थ्य सभापति ज्योत्स्ना धवसे, महिला एवं बालकल्याण सभापति कांता लोमटे, लोकनिर्माण विभाग सभापति मो. रियाज सहित पार्षद शेख हारुन, मो. साजिद और शेख सलाम ने दौरा किया. इस दौरान विभिन्न विभागों का विस्तृत निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद साधा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा आईटीआई संस्था में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की.
इस अवसर पर प्राचार्य नंदनसिंह भुकवाल तथा प्रभारी प्राचार्य रा. भ. धोटे ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर संस्था के कार्यो की जानकारी दी. जनप्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रीशियन, वायरमेन, फिटर, कोपा, शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, प्लंबर, बेसीक कॉस्मेटोलॉजी एवं फैशन डिझाईन एंड टेक्नॉलॉजी समेत विविध विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद साधा तथा प्रशिक्षण पद्धति, उपलब्ध मशिनरी एवं रोजगार के अवसरों के संदर्भ में जानकारी हासिल कर पूरे आईटीआई परिसर का भ्रमण कर विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया.
संस्था में स्वच्छता, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखकर नगराध्यक्षा मारोटकर सहित सभी नप के पदाधिकारियों व पार्षदों ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशंसा की. वर्तमान में आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया जारी है. अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संस्था में प्रवेश के लिए प्रेरित करने तथा प्रवेश जागरुकता अभियान चलाने का आश्वासन भी इस अवसर पर दिया गया. इस समय आईटीआई के शिल्प निदेशक तुषार जैन, प्रफुल्ल कचरे, वैभव जाधव, नीलेश देऊलकर, राम इखार, शहजाद खान, सुशील सरोदे, सागर डांगे, चिन्मय दहाट, वैभव केणे, प्रशांत पोच्ची, सचिन दुवदने, मयूरी वसूले, रुचिका डोरस, संगीता बिबेकर, दीपाली लोखंडे, रुपाली लांडे समेत कार्यालयीन कर्मचारी नीलेश खंडार, गौरव मोगरे उपस्थित थे.