बाईक के विवाद में चाकू से जानलेवा हमला

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अमरावती /दि.11- शहर के ताज नगर परिसर में दुपहिया के विवाद पर दो युवकों ने एक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. रविवार की देर रात घटित इस घटना से पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायतकर्ता सैयद आसिफ सैयद मेहमुद (22) के मुताबिक उसके रिश्तेदार मो. मोहसीन ने अपनी मोटरसाइकिल आरोपी मुजाहिद फिरोज खान (20) को कुछ समय के लिए दी थी. लेकिन उसने दुपहिया वापिस नहीं लौटाई. इस कारण उसे फोन कर बाइक मांगी गई. इस दौरान मुजाहिद और उसका साथी मो. तौसिफ मो. रहमान (21) ने शिकायतकर्ता के दामाद और बडे भाई के साथ गालीगलौज करना शुरु कर दिया. विवाद बढने के बाद मुजाहिद ने पास का चाकू निकालकर शिकायतकर्ता के दामाद पर वार कर दिया और वहां से भाग गये. घटना के बाद दोनों आरोपी फिर से शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और गालीैगलौज की. साथ ही शिकायतकर्ता के दामाद और बडे भाई से मारपीट की. मुजाहिद ने शिकायतकर्ता के बडे भाई पर चाकू से वार किया. इस हमले के बाद घायलों पर अस्पताल में उपचार किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button