आयुक्त तुकाराम मुंढे की सख्ती से दर्यापुर तहसील के व्यापारियों में दहशत!

येवदा में नदी के किनारे मिला चिप्स का ‘जखीरा’

* एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को ठिकाने लगाने का प्रयास
दर्यापुर /दि.12- तहसील के येवदा क्षेत्र में नदी किनारे बडी मात्रा में चिप्स के पैकेट फेके जाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामिणों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. एक साथ इतनी बडी संख्या में पैकेट मिलने से लोगों में हैरानी है और इसके पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है.
एफडीए की संभावित कार्रवाई से जुड रही घटना : खाद्य एवं औषधी प्रशासन (एफडीए) में तुकाराम मुंढे की नियुक्ति के बाद मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चर्चाएं जोरों पर है. ऐसे में ग्रामिणों के बीच यह भी चर्चा है कि, संभावित जांच या कार्रवाई के डर से किसी व्यापारी ने खाद्य सामग्री को ठिकाने लगाने का प्रयास किया हो सकता है. हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
खाद्य सुरक्षा को लेकर उठे सवाल : स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार एक्सपायरी अथवा संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादन बिकने की शिकायतें सामने आती रही है. नदी किनारे मिले पैकेटों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खडे कर दिए है.

* कार्रवाई की जा रही है
जिले में अन्न तथा औषधी प्रशासन द्वारा होटल संचालकों के साथ ही पनीर, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा. जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ ही समाचार पत्रों की रद्दी में नाश्ता देनेवालों पर भी नजर रखी जा रही है.
– विनायक चव्हाण
सहायक आयुक्त, अन्न व औषधी प्रशासन, अमरावती.

Back to top button