नाबालिग युवक पर अप्राकृतिक कृत्य कर तैयार किया वीडियो

मामला दर्ज, मोर्शी थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.12– एक 14 साल 7 माह आयु के नाबालिग युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया. इस कृत्य का वीडियो भी निकाला गया. इस बाबत किसी को कोई जानकारी देने पर कुएं में फेंक देने की धमकी भी पीडित युवक को दी गई. यह सनसनीखेज घटना मोर्शी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आयी है. इस प्रकरण में पीडित युवक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस आरोपियों में एक नाबालिग का समावेश है. जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम कुंदन सायगन (28) है.
जानकारी के मुताबिक कुंदन और नाबालिग युवक ने पीडित युवक के साथ दो दफा अप्राकृतिक कृत्य किया. नाबालिग युवक ने इस कृत्य का वीडियो भी निकाला. प्रकरण सामने आने के बाद पीडित बालक ने अपने पिता के साथ मोर्शी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस प्रकरण में मामला दर्ज हुए नाबालिग बालक द्वारा उसके मोबाइल के जरिए निकाला गया वह आपत्तिजनक वीडियो गांव के कुछ लोगों ने देखा. इस बाबत पीडित बालक के चचेरे भाई को पता चलने पर उसने पीडित से पूछताछ की. तब उसने हकीकत बतायी. उसके बाद ही यह मामला प्रकाश में आया.

Back to top button