धोतरखेडा ग्रापं सदस्यों का प्रभाग निहाय आरक्षण घोषित

प्रशासकीय समिति सदस्य, अधिकारी व ग्रामवासी रहे उपस्थित

अचलपुर/दि.13– तहसील अंतर्गत आनेवाली धोतरखेडा ग्राम पंचायत सदस्यों का प्रभाग निहाय आरक्षण लकी ड्रॉ के माध्यम से 12 जून को ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित विशेष ग्रामसभा में निकाला गया. सहायक राजस्व अधिकारी तथा अध्यासी अधिकारी कैलास गुलसुंदरे की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. इस समय धोतरखेडा ग्राम पंचायत के प्रशासक एड. मोहन माणिकराव आठवले, ग्राम पंचायत अधिकारी (प्रभारी) वृंदावन वाकोडे तथा प्रशासकीय समिति सदस्य, अधिकारी व ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे.
लकी ड्रॉ के अनुसार ग्राम पंचायत के 11 सदस्य पदों के आरक्षण निकाले गए. जिसमें प्रभाग क्र. 1 (3 सदस्य) अनुसूचित जाति (महिला), ओबीसी (महिला), सर्वसाधारण, प्रभाग क्र. 2 (2 सदस्य) सर्वसाधारण, सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग क्र. 3 (3 सदस्य) अनुसूचित जमाति (महिला), सर्वसाधारण, सर्वसाधारण (महिला), प्रभाग क्र. 4 (3 सदस्य) अनुसूचित जाति (महिला), नामाप्र (ओबीसी), सर्वसाधारण (महिला) इस प्रकार से कुल 11 सदस्य पदों का आरक्षण निश्चित किया गया है. सरपंच पद का आरक्षण शासन के स्वतंत्र लकी ड्रॉ प्रक्रिया के अनुसार घोषित किया गया है. उसी के अनुसार धोतरखेडा सरपंच पद यह ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है.

Back to top button