युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप दांडेकर को रक्तवीर पुरस्कार से सम्मानित
यवतमाल में विधायक बालासाहेब मांगुलकर के हाथों पुरस्कार प्रदान

* धैर्य सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश बघेल ने किया आयोजन
अमरावती /दि.16– विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर धैर्य सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कमलेश बघेल द्वारा विदर्भ के कई लोगों को रक्त भूषण, रक्तवीर, रक्त रत्न तथा रक्त मित्र जैसे विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया है, ऐसे युवाओं को यवतमाल विधानसभा के विधायक बालासाहेब मांगुलकर के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए.
अमरावती शहर के युवा समाजसेवी प्रदीप दांडेकर ने अपने प्रदीप दांडेकर मित्र परिवार के माध्यम से अनेक जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया है तथा स्वयं भी कई बार रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं. साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर कई लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रदीप दांडेकर एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ रुग्ण सेवक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं. उनके कार्यों को देखते हुए धैर्य सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश बघेल और उनकी टीम ने उन्हें रक्तवीर पुरस्कार देने की घोषणा की थी. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यवतमाल के विधायक बालासाहेब मांगुलकर के हाथों उन्हें रक्तवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बालासाहेब मांगुलकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. प्रमुख अतिथियों में समाजसेवक भाई अमन, भारतीय जैन संगठन की अध्यक्ष सारिका शाह, उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध बख्शी तथा तहसीलदार योगेश देशमुख उपस्थित थे.





