फातेमा इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स का शुभारंभ

उमराह यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

* 7 जुलाई को मुंबई से रवाना होगा पहला जत्था
अमरावती/दि.16– 11 जून को शहर के अब्दुल्ला हॉल में फातेमा इंटरनेशनल टूर्स एंड ट्रॅवर्ल्स के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. शाम 7.30 बजे आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बडी संख्या में नागरिक और हज-उमराह यात्रियों का सहभाग रहा. समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में हाजी हारून भाई सुपारीवाले (बडनेरा), हाजी जावेद भाई मेमन (बडनेरा) मौजुद थे. समारोह का संचालन हाजी हाफिज अख्तर भाई जालियानवाला ने किया व अतिथियों के हस्ते उद्घाटन संपन्न हुआ.
संस्था द्वारा उमराह और जियारत यात्रियों के लिए विशेष पॅकेज शुरू किये गए है. यात्रियों को मुंबई से मुंबई तक डायरेक्ट फ्लाईट की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसके अलावा पासपोर्ट, वीजा, टूर गाईड, जमजम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी पॅकेज में शामिल रहेगी. आयोजकों के अनुसार मक्का शरीफ में हरम शरीफ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर तथा मदीना शरीफ से मस्जिद-ए-नबवी से करीब 300 मीटर की दूरी पर होटल की व्यवस्था की गई है. मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत के लिए अलग से मार्गदर्शक भी उपलब्ध रहेंगे.

* एसी बस सेवा और अनुभवी मार्गदर्शन
यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. पुरे सफर के दौरान अनुभवी गाईड यात्रियों के साथ रहेंगे. ताकि उमराह और जियारत की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

* हाजियों की खिदमत के उद्देश से शुरू की सेवा
फातेमा इंटरनेशनल टूर एंड ट्रॅवर्ल्स के संचालक हाजी मकसूद भाई जादा (मेमन) ने बताया कि यह सेवा अल्लाह के मेहमानों और हाजियों की बेहतर खिदमत के उद्देश से शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.

* 7 जुलाई को रवाना होगा पहला ग्रुप
संस्था का पहला उमराह ग्रुप 7 जुलाई को मुंबई से रवाना होगा. इच्छुक यात्री समय रहते अपना पंजीकरण करा सकते है. बुकिंग और जानकारी के लिए हाजी मकसूद जादा (मेमन) से 9890590592, 8459770155 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. हाजी मकसूद भाई जादा ने कहा कि आरामदायक सफर देना हमारी जिम्मेदारी है और हम हाजियों को बेहतर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्द है.

Back to top button