किरण भेले को नृत्य भारती व नृत्य कलाकृति अवार्ड
पणजी में आयोजित भारत नृत्य महोत्सव में किया सम्मानित

अमरावती/दि.16– अनास इंडिया अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा पणजी (गोवा) में आयोजित भारत नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 4 जून के दौरान किया गया था. इस महोत्सव में संपूर्ण देशभर से हजारों कलाकारों ने सहभाग लेकर सुंदर नृत्यों का प्रदर्शन किया. शहर की मयूर डांस एकादमी की संचालिका किरण राजीव भेले द्वारा सुंदर कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया गया था. उनके द्वारा किए गए नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया. इस समय दिल्ली की सुप्रसिध्द कत्थक नर्तकी विद्या लाल, वैष्णवी पाटील, इंडिया बेस्ट डांस फेम मनीष पाटील उपस्थित थे.
किरण भेले को नृत्य क्षेत्र में 35 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें मंच पर आमंत्रित कर नृत्य भारती व नृत्य कलाकृति लाईफ अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा उनके शिष्य नयन बोखाडे को प्रथम पुरस्कार दिया गया तथा छोटे ग्रुप में नुतन सचिन गावंडे ने बॉलीवुड कैटेगिरी में फर्स्ट रनरअप अवार्ड प्राप्त किया. किरण भेले ने अनेक राष्ट्रीय आंतरराष्ट्रीय स्पर्धा, टीवी शो, इंडिया बुक रेकॉर्ड, अनेक दिग्गज कलाकारों की नृत्य क्षेत्र में वाहवाही लुटी और देशभर में अपनी नृत्य कला का लोहा मनवाया.





