जन्मदिन के निमित्त संत गाडगेबाबा बालगृह में भोजनदान

युवा समजा सेवक हाजी आदिल अशरफ घानिवाला का सराहनीय उपक्रम

दर्यापुर/दि.17- जन्मदिन केवल आनंद उत्सव मनाने के लिए नहीं बल्कि यह दिन समाज के प्रती कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है. इस भावना से युवा समाज सेवक हाजी आदिल अशरफ घानिवाला ने अपना जन्मदिन संत गाडेबाबा बालगृह बनोसा -दर्यापुर में भोजनदान कर मनाया.
इस अवसर पर उन्होंने बालगृह के बच्चों को प्रेम व स्नेहपूर्वक भोजन कराया. बच्चों ने भी आनंद के साथ भोजन का आस्वाद लिया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी. हाजी आदिल अशरफ के इस उपक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है. इस अवसर पर हाजी आदिल अशरफ ने कहा कि, समाज के वंचित और जरूरतमंद प्रत्येक घटक को योगदान देना आवश्यक है. जन्मदिन जैसे आनंद के क्षण के अवसर पर समाजोपयोंगी कार्यक्रम किए जाने से समाधान मिलता है. उनके इस उपक्रम से बालगृह के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी. उन्होंने समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस उपक्रम के जरिए समाज को सकारात्मक संदेश दिया.

Back to top button