धामणगांव रेलवे में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

धामणगांव रेलवे/दि.17 – स्थानीय गवलीपुरा, कॉटन मार्केट चौक स्थित पवित्र श्री हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ है. यह धार्मिक आयोजन 22 जून तक चलेगा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार हुआ है.
प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित सुरज शर्मा अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं. कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं. इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन ममता जगशरण तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार द्वारा किया गया है. कथा सप्ताह के माध्यम से श्रद्धालुओं में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है. 22 जून को कथा का समापन होगा. इसके उपरांत 23 जून मंगलवार को भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. तिवारी परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण एवं महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है.

Back to top button