स्व. दिलीपकुमार चांडक की 20वीं पुण्यतिथि पर रामदेव बाबा संगीतमय जम्मा-जागरण का आयोजन

भजन गायक दिनेश शर्मा की सुमधुर प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल

धामनगांव रेल्वे/दि.17– स्थानीय प्रतिष्ठित चांडक परिवार की ओर से स्वर्गीय दिलीपकुमार मोहनलालजी चांडक की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहेश्वरी भवन में श्री रामदेव बाबा का संगीतमय जम्मा-जागरण एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन उनके पुत्र सौरभ चांडक द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप संपन्न किया गया.
कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक दिनेश शर्मा ने अपनी मधुर, भावपूर्ण एवं ओजस्वी वाणी से बाबा रामदेव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. भजनों की स्वर लहरियों से संपूर्ण माहेश्वरी भवन भक्तिमय वातावरण में डूब गया. श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए. दिनेश शर्मा ने अपने भजनों के माध्यम से बाबा रामदेव की महिमा, मानव सेवा, सदाचार एवं भक्ति के संदेश प्रस्तुत किए. भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर बाबा के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया. आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चांडक परिवार की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर अशोक चांडक, प्रमोद चांडक, डॉ.प्रीतम चांडक, संदीप चांडक, सचिन चांडक, संजय राठी (नागपुर), अशोक सारडा (हैदराबाद), राजेंद्र काबरा (मुंबई), डॉ. अर्पित राठी (अकोला), तुषार लड्ढा (मुंबई), सुमित दम्मानी (काटोल), सुमित काबरा, महेंद्र काबरा (मुंबई), अंकुश राठी (नागपुर), सुरेश राठी एवं जगदीश राठी (यवतमाल), विष्णुकांत तापड़िया, धीरज झंवर, अशोक तापड़िया, योगेश मूंधड़ा, यश चांडक, जीवनलाल राठी, वैभव सारडा, भरत काबरा, प्रतीक सिरोंटिया (बेंगलुरु), पुष्पा चांडक, सुनीता चांडक, मंगला चांडक, नीता चांडक, सुमन चांडक, रेखा भट्टड़, मीना राठी, उर्मिला सारडा, डॉ. प्रीती राठी, माधुरी नबीरा, सुरभि दम्मानी, श्रेया चांडक, डॉ. मोनिका चांडक, सीए रसिका चांडक, सोनल चांडक, स्वरा चांडक, तृप्ति चरखा, सुजाता काबरा, सोनू नावंदर, वंदना मूंधड़ा, अपूर्वा सिरोंटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Back to top button