शालेय कॉपियों का वितरण शुरू
जलाराम सत्संग मंडल के अध्यक्ष दिलीप पोपट का उपक्रम

अमरावती/दि.20– सेवा परमो धर्म:की भावना के अनुरूप श्री गुजरावती समाज और श्री जलाराम सत्संग मंडल के अध्यक्ष दिलीप पोपट ने सभी समाज के गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आधी किमत में शालेय कॉपियों के वितरण का सराहनीय उपक्रम पिछले वर्ष से शुरू किया है. इस वर्ष भी इस कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने समाज के मगनभाई पटेल और धीरजलाल सांगणे के हस्ते करके समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तृत किया है. दिलीप पोपट ने इसके अलावा शिक्षा ,स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है.‘ विद्या हीच खरी संपत्ती आहे ती जेवढी वाटली तेवढी वाढते ’ इसी भावना को मन में सहेजते हुए दिलीपभाई ने अपने कार्य शुरू किए.समाज के विविध घटकों की सहायता करना,उन्हें शालेय साहित्य उपलब्ध कराना और जरूरतमंद परिवारों को आधार देना ऐसे विविध उपक्रमों व्दारा वे सामाजिक एकता को बढावा दे रहे है. इस उपक्रम के माध्यम से दिलीप पोपट और गुजराती समाज ने केवल शालेय साहित्य का वितरण ही नहीं किया, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा और हिम्मत भी दी. उनकी इस सामाजिक बंधुता की भावना के कारण समाज में शिक्षा के संबंध में सकारात्मक संदेश जा रहा है. उनके इस उपक्रम में समाज के सुरेश राजा,भवन पटेल, अमृत पटेल, सुरेश माखेचा, किरण आडतीया, डॉ. नितिन सेठ, राजेश पटेल, हर्षल उपाध्याय, दिनेश सेठिया, राजेश संतोषिया, सुरेश भट्टी,किशोर कारिया, सीमेश श्रॉफ , पप्पु गगलानी, मिलन गांधी आदि समर्पण पैनल के मान्यवर सहभागी थे.





