अमरावती में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

राजकमल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए समाजबंधु

अमरावती /दि.19- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमरावती में माल्यार्पण, पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. महाराणा प्रताप सिंह जयंती शोभायात्रा समिति, अमरावती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक वैभव के साथ किया गया. उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, धर्मरक्षा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर हिंदू युवा सेवा संघ के महापीठाधीश्वर 1008 डॉ. शक्ति महाराज, श्री राम सेना की महिला अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, संतोष बद्रे, तिलक सिंह सूर्यवंशी, अमित सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह पवार, उदयराज सिंह ठाकुर, डॉ. जितेंद्र राजकुमार, डॉ. रामसिंह येवतीकर, प्रा. राकेश सिंह ठाकुर, डॉ. सुनील सिंह मुंगेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्याम सिंह ठाकुर (भैयाजी), शिवसेना राजस्थानी विभाग महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री राजपूत करणी सेना महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर धाने पाटिल, शिवसेना नेता एवं बडनेरा विधानसभा के पूर्व विधायक रहे. कार्यक्रम के आयोजन में कंचन मोहनसिंह ठाकुर, राजस्थानी विभाग शिवसेना महिला विदर्भ अध्यक्ष एवं श्री राजपूत करणी सेना महाराष्ट्र युवती अध्यक्ष तथा विक्रम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष एवं करणी सेना सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समिति की ओर से बताया गया कि समाज के विभिन्न वर्गों तथा हिंदुत्ववादी संगठनों के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और त्याग की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया.

Back to top button