श्री धाम कौंडण्यपुर में ईस्कॉन का संकल्प पूर्ण
अधिक मास में एक लाख से अधिक भक्तों को महाप्रसाद वितरण

कौंडण्यपुर/दि. 20– विदर्भ के वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध कौंडण्यपुर में अधिक मास के निमित्त श्रीश्री रुक्मिणी द्वारकानाथ मंदिर, ईस्कॉन कौंडण्यपुर की ओर से एक लाख से अधिक भक्तों को महाप्रसाद वितरण करने का संकल्प लिया गया था. जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ.
ईस्कॉन के संस्थापक आचार्य प.पू. ए. सी. भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्य, ईस्कॉन पदयात्रा मंत्री, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के जीवन गौरव से सम्मानित विश्वविख्यात कीर्तन सम्राट तथा त्रिदंडी सन्यासी प.पू. श्रील लोकनाथ स्वामी महाराज की प्रेरणा से यह भव्य आध्यात्मिक उपक्रम चलाया गया. 17 मई से 15 जून तक श्री धाम कौंडण्यपुर में आनेवाले सभी भाविकों के लिए अविरत महाप्रसाद वितरण सेवा शुरु थी. जिसमें विविध शहरों के व गांव के भक्त-यजमानों ने उदार भावना से सेवा अर्पण की. उनके सहकार्य से हजारों भाविकों को हर रोज महाप्रसाद का लाभ मिला. आखिरकार एक लाख से अधिक भक्तों को महाप्रसाद वितरण करने का संकल्प पूर्ण हुआ.