हल्दी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से हमला
बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर किया वार

*दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती/दि.20-गाडगेनगर थाना क्षेत्र में हल्दी समारोह के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चेतन किशोर बनसोड(21,शोभा नगर)ने शिकायत दर्ज कराई की गुरूवार 18 जून को काम से घर लौटने के बाद वह रात-करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खडा था.उसी दौरान सामने आयोजित एक हल्दी समारोह में उसका बडा भाई भी मौजुद था.इसी समय उसके रिश्तेदार पक्ष के कुछ युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.शिकायतकर्ता विवाद शां कराने पहुंचा तो वहां मौजुद एक युवक ने उनका कॉलर पकड लिया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरायुवक मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता के दाहिने पैर के घूटने पर चाकू से हमला कर दिया.हमले में युवक घायल हो गया और उसके पैर से खून बहना शुरू हो गया. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोहित राणे (18,हनुमान नगर)तथा विकास धनराज पानवे(18,छत्रसाल नगर)के खिलाफ मामला दर्ज किया है.गाडगेनगर पुलिस आगे की जांच कर रही है.