विभागीय क्रीडा संकुल में भव्य योग महोत्सव कल
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति का आयोजन

अमरावती/दि.20- स्थानीय विभागीय क्रीडा संकुल में कल प्रात: 6 से 8 बजे तक विश्व योग दिवस के निमित्त भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न योग संस्थाओं की ओर से योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है.
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न योग संस्थाओं के प्रशिक्षक एवं साधक सहभाग लेंगे तथा मुख्य अतिथि के रुप में संभागीय आयुक्त नयना गुंडे, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, शिक्षणाधिकारी प्रियाची देशमुख, जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव उपस्थित रहेंगे. इस आयोजन का उद्देश योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता बढाना है. सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर योग दिवस को सफल बनाने की अपील की गई है.





