नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर खुद पर ही किये ब्लेड से वार

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.22- एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. पीडिता जब बाथरुम में स्नान कर रही थी, तब 27 वर्षीय युवक दांत घीसने की नस मांगने के बहाने घर में घुसा और पीडिता से छेडछाड का प्रयास किया. प्रतिकार करने पर उसने पीडिता से मारपीट कर ब्लेड से अपने शरीर पर वार कर खुद को घायल कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र की है. आरोपी का नाम अतुल गवई बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक घटना के समय पीड़िता की मौसी काम पर गई हुई थी और वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान संदिग्ध आरोपी अतुल गवई पीडिता के घर पहुंचा और दांत घीसने की नस मांगने के बहाने से अंदर आने का प्रयास किया. आरोप है कि आरोपी जबरन घर में घुस आया और पीड़िता के साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की. पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. जाते समय उसने किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पहले भी पीड़िता को परेशान करता था और उसे डराने-धमकाने का प्रयास करता था. घटना के बाद आरोपी ने कथित रूप से ब्लेड से हमला कर खुद के हाथ, पेट और गर्दन पर चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, र्ें351 (2), 352 और पोक्सो की धारा 8, 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Back to top button