नींद में सो रहे युवक की हत्या का प्रयास
पडोसी रिश्तेदार ने ही लोहे के पाईप से किया हमला

* शिरखेड थाना क्षेत्र के सावरखेड ग्राम की घटना
अमरावती/दि.22 – पुराने विवाद के चलते एक 22 वर्षीय युवक की लोहे के पाईप से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया गया. इस हमले में गंभीर रुप से घायल युवक को अमरावती के सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. हमले में घायल युवक का नाम हिमांशू अनिल कोकणे है. जबकि आरोपी का नाम विठ्ठलराव काशीराम कांबले (70) है. यह घटना शिरखेड थाना क्षेत्र के सावरखेड ग्राम में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक रविवार 21 जून की रात 8.30 बजे के दौरान हिमांशू कोकणे (22) नामक युवक अपने घर में सो रहा था. तब पडोस में रहने वाला उसका रिश्तेदार विठ्ठलराव कांबले घर में घुसा. पुराने विवाद को लेकर उसने गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देकर हिमांशू पर लोहे के पाईप से सिर, नाक, गाल औरप चेहरे पर हमला कर हत्या करने का प्रयास किया. आरोपी हिमांशू का सिर कूचलना चाहता था. लेकिनिकसी तरह वह जान बचाता हुआ चिखने लगा. आरोपी के वहां से भागने के बाद जख्मी हिमांशू कोकणे को ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अमरावती रेफर किया गया. सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में उस पर उपचार जारी है. जख्मी की मां की शिकायत पर शिरखेड पुलिस ने आरोपी विठ्ठलराव कांबले के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1), 333, 352, 351 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





