आसीफ काल्या हमला प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

* दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
अमरावती/दि.24 – रविवार को दोपहर 3 बजे के दौरान जुना कॉटन मार्केट चौक परिसर में कांग्रेस की पूर्व नगरसेविका के पति हब्बू शहा हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप कर आसीफ काल्या पर तीन भाईयों ने हमला कर दिया था. हमले के बाद तिनों आरोपी फरार थे. इन तिन आरोपियों में से सोनू शहा नामक आरोपी को मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके दो भाई अभी भी फरार बताए जाते है. पुलिस ने इस प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज किया है.
बता दे कि 15 वर्ष पूर्व पठान चौक परिसर में कांग्रेस की पूर्व नगरसेविका के पती हब्बू शहा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. इस बहुचर्चित हत्याकांड की साजिश आसीफ काल्या ने रची थी, ऐसा आरोप है. इसी रंजिश के चलते रविवार को मृतक हब्बू शहा के तिनों बेटे सोनू शहा, मेहबूब शहा और मुबेब शहा ने आसीफ काल्या पर जुना कॉटन मार्केट परिसर में रविवार को घेरकर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. हमले में गंभीर रूप से घायल आसीफ काल्या को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था. लेकिन बाद में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपी सोनू शहा को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अभी भी दो आरोपी फरार है. पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.





