राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 3 जुलाई को अमरावती दौरे पर

अमरावती/दि.24- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर 3 जुलाई को अमरावती जिले के दौरे पर रहेंगी. दौरे के दौरान वे महिला सुरक्षा, शिकायत निवारण और विभिन्न प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करेंगी.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विजया रहाटकर सुबह 11 बजे अमरावती विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे अमरावती परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा कर महिला सुरक्षा और संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी. दोपहर 2.30 बजे महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए ‘महिला जन सुनवाई’ का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी पॉश प्रशिक्षण तथा ‘शी सर्व्हज’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगी और महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी. प्रशासन ने संबंधित विभागों को दौरे की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. महिला जन सुनवाई कार्यक्रम को लेकर जिले की महिलाओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है.

Back to top button