केमिस्ट भवन में मनाया विश्व योग दिवस
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो., रोटरी क्लब का आयोजन

अमरावती/दि.25– स्थानीय जाफरजीन स्थित केमिस्ट भवन में अमरावती जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब ऑफ अमरावती इंद्रपुरी के संयुक्त तत्वावधान में 12वां विश्व योग दिवस मनाया गया.
इस अवसर पर योग दम्पत्ती संजय चौधरी और अरूणा चौधरी ने योग शिविर में आए केमिस्ट बंधु और बहनों को योग के फायदों को लेकर मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज डफले, सचिव सागर आंडे, कार्यकारिणी सदस्य दीपक नथानी, फार्मासिस्ट अजय ढोरे, रूपाली ढोरे, अविनाश सोनटक्के, पूर्व सचिव प्रमोद भारतीय, योगिता भारतीय, निखिल जैन, विशिका जैन, प्रभाकर चाकोले, प्रविण मेंढे, रोटरी क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश लालवानी, प्राची लालवानी, पवन लढ्ढा, भारती लढ्ढा, गिरीष गगलानी, पूर्वी गगलानी आदि उपस्थित थे.





