आठ दिन में छिडकाव शुरु करें, अन्यथा आंदोलन
पार्षद डॉ. संजय शिरभाते ने मनपा प्रशासन को दी चेतावनी

अमरावती/दि.26– बरसात का मौसम शुरु हो चुका है. ऐसे में अमरावती शहर में पिछले दो दिनों से लगातार धुआंधार बारिश हो चुकी है. लेकिन इस बारिश से होनेवाले स्वास्थ्य पर परिणाम को लेकर शहरवासी अभी से चिंता में डूब गए है. पिछले दो सालों के दौरान बारिश के चलते डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का डर इस बार भी शहरवासियों को सता रहा है. अगर इन सभी बीमारियों से निजात पाना है, तो मनपा की ओर से की जानेवाली फवारणी शहर के सभी प्रभागों में रोजाना नियमित रुप से किया जाना जरुरी है. इसके बावजूद कई महिनों से अमरावती शहर में फवारणी बंद है. ऐसे में बुधवारा प्रभाग के कांग्रेस पार्षद डॉ. संजय शिरभाते से कुछ नागरिकों मच्छर फवारणी बंद होने की शिकायत की थी.
पार्षद डॉ. संजय शिरभाते ने तुरंत मनपा प्रशासन को शिघ्र ही मच्छर फवारणी शुरु करने की सूचना दी. किंतु मनपा प्रशासन द्वारा अब तक भी शहर के कई इलाकों में मच्छर फवारणी नहीं किए जाने के चलते डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी भयावह बीमारियां फैलने की आशंका है. इस बात को गंभीरता से लेते हुए पार्षद डॉ. संजय शिरभाते ने बीते गुरुवार को मनपा प्रशासन को पत्र लिखकर आगामी 5 जुलाई तक मच्छर फवारणी पूरे शहर में शुरु करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि, अगर मच्छर फवारणी बंद है, तो उसके लिए यथाशिघ्र निविदा प्रक्रिया जारी कर नए से मच्छर फवारणी शुरु की जाए अन्यथा प्रभाग का संपूर्ण कचरा इकठ्ठा कर मनपा आयुक्त के कक्ष में फेंककर तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी पार्षद डॉ. संजय शिरभाते ने दी.