नागपुरी गेट पुलिस ने बचाई बारहसिंगा की जान

लालखडी के जंगल से रिहायशी इलाके में आ गया था हिरण

अमरावती /दि.26- स्थानिय नागपुरी गेट पुलिस की सतर्कता, समय सुचकता व त्वरीत कार्रवाई के चलते दुर्लभ वन्यजीव माने जाते बारहसिंगा (स्वैम्प डियर) हिरण की जान बच गई. यह हिरण लालखडी के जंगल से भटकर कर आबादिवाले इलाके में पहुंच गया था. जिसे देखने हेतु परिसर में लोगों की अच्छीखासी भीड जमा हो गई थी. तथा अफरा तफरी वाला माहोल भी बन गया था. जिसके बारे में सुचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को समझते हुए नागपुरी गेट पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंचा. तथा लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखते हुए बारहसिंगा को बिना किसी नुकसान अपने कब्जे मेें लिया.
इसके साथ ही नागपुरी गेट पुलिस ने तत्काल ही वनविभाग को मामले की सुचना दी. जिसके बाद वनविभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आवश्यक प्रक्रिया को पुरा करने के उपरात बारहसिंगा को वनविभाग की टीम अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर लेकर गई. समय रहते की गई इस कार्रवाई के चलते दुर्लभ प्रजातिवाले इस वन्यजीव को किसी तरह की कोई चोट नही पहुंची. तथा उसे सुरक्षित बचा लिया गया. स्थानिय नागरिकों ने नागपुरी गेट पुलिस की संवेदनशिल व तत्पर कार्रवाई की सराहना की. यह कार्रवाई नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके के नेतृत्व में पीएसआय विकास मनिपीया तथा पुलिस कर्मि इरफान रायलिवाले, इमरान खान, शेखर गायकवाड, शशी गवई, मनीष यादव, मोहन ठाकुर, राम लोखंडे, हितेंद्र देवपारे व राजु सायमन के पथक व्दारा की गई.

Back to top button