स्वाधीनता सेनानियों का भाजपा बडनेरा मंडल ने किया सम्मान

अमरावती /दि.27– भारतीय जनता पार्टी बडनेरा मंडल की ओर से गुरुवार, 25 जून को शिक्षक कॉलोनी, बडनेरा में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में मीसा बंदी एवं सत्याग्रही भास्करराव कुलकर्णी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया. साथ ही दिवंगत रमेश पवार की पत्नी भावना रमेश पवार का भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव जयंता डेहनकर, भाजपा बडनेरा मंडल अध्यक्ष उमेश निलगिरी, पूर्व नगरसेविका गंगा अंभोरे तथा पूर्व नगरसेविका छाया अंबाडकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप सोलंके, अन्नू शर्मा, राजू शर्मा, डॉ. वीरेंद्र ढोबले, अशोक पंचारे, नरेश धमाई, गोवर बांते, योगेश निमकर, विकास सुने, निलेश साबले, राजू भोंगाडे, तुषार अंभोरे तथा अन्य पदाधिकारियों ने किया. समारोह में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभांगी भोंगाडे, तृप्ति वाठ, पूजा जोशी, रोशनी वाकले, उज्ज्वला कालबांडे, वंदना इंगोले, स्वाती चव्हाण, अर्चना दारोकार सहित भाजपा बडनेरा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थीं.





