उम्रकैद की सजा भुगतने वाले कैदी की मौत

अमरावती /दि.27 – अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में पोक्सो कानून के तहत उम्रकैद की सजा भुगत रहे एक 52 वर्षीय कैदी की अचानक तबीयत बिगडने से मृत्यु हो गई. मृतक का नाम बुलढाणा जिले के चिखली ग्राम निवासी शेख सकील शेख रसुल है. इस घटना के कारण कारागृह प्रशासन में खलबली मच गई है.
बुलढाणा जिले के चिखली थाना क्षेत्र में दर्ज एक पोक्सो प्रकरण में विशेष न्यायालय बुलढाणा ने 3 जुलाई 2024 को शेख शकील को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. तब से वह अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में सजा भुगत रहा था. 24 जून की रात 9.45 बजे के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड गई. कारागृह के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. मो. राजिक ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. लेकिन अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉ. प्रदीप भगत ने रात 10.25 बजे के दौरान शेख शकील को मृत घोषित किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियमानुसार इस प्रकरण की जांच की जा रही है.

Back to top button