परशुराम रत्न व मेधावी छात्र गौरव पुरस्कार समारोह संपन्न
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने प्रतिभाओं और समाजसेवियों का किया सम्मान

अमरावती/दि.27– अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, अमरावती शहर जिला की ओर से आयोजित ‘परशुराम रत्न 2026’ एवं ‘मेधावी छात्र गौरव पुरस्कार’ वितरण समारोह शुक्रवार को कोल्हटकर कॉलोनी स्थित श्री नागेश्वर मंदिर सभागृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह की अध्यक्षता नूतन विदर्भ शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष निनाद सोमन ने की.
मुख्य अतिथि के रूप में श्री नागेश्वर मंदिर संस्थान के अध्यक्ष नितिन कोल्हटकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सीमा दातालकर, महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. शशांक दुबे, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. मोना चिमोटे, महिला जिला कार्याध्यक्ष रेवती देशपांडे तथा महिला शहर अध्यक्ष ज्योति शर्मा उपस्थित थीं. समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्य, खेल, उद्योग, धार्मिक और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मिलिंद चिमोटे, स्वाती कुलकर्णी, पद्मजा कौंडिन्य, ललिता रतवा, डॉ. सागर धनोदकर, वेदांग सराफ, तुषार वरनगांवकर, केदार गोगरकर, अपर्णा आठवले, सविता जोशी, श्रद्धा कालीकर एवं माधुरी कुलकर्णी को शॉल, श्रीफल, बैज और स्मृति-चिन्ह देकर ‘परशुराम रत्न पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया. इसके अलावा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. भगवान परशुराम शोभायात्रा में विट्ठल-रुक्मिणी की सजीव झांकी प्रस्तुत करने वाले अंबर मिश्रा और अस्मिता मिश्रा का भी विशेष सम्मान किया गया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में निनाद सोमन ने कहा कि ब्राह्मण समाज की विभिन्न शाखाओं का एक मंच पर आना सामाजिक एकता का प्रतीक है. संगठित समाज ही भविष्य में प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकता है और समाज की अखंडता को मजबूत बना सकता है.
डॉ. मोना चिमोटे ने कहा कि समाज में भाषा के आधार पर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए. नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, तभी समाज को सक्षम नेतृत्व और उज्ज्वल भविष्य मिलेगा. कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के शहर अध्यक्ष प्रवीण जोशी गुरुजी के मार्गदर्शन में किया गया. आयोजन की सफलता के लिए मिलिंद देशपांडे, दीपक गोगरकर, डॉ. मनीष दुबे, रेवती देशपांडे, स्वाती डांगे, अंजली पाठक, पल्लवी जोशी एवं निकिता शुक्ला ने विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन निकिता शुक्ला ने किया. समारोह में पप्पू छांगाणी, शैलेंद्र मिश्रा, उमेश सेवक, सुरेश रतावा, एड. आदित्य शुक्ला, भवानीशंकर देव, मनीष देशपांडे, अनिकेत मिश्रा, नितिन सराफ, अलकनंदा तुलजापुरकर, सुलभा गोगरकर, ममता सेवक, शोभा मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे.





