राष्ट्रीय महामार्ग का उडानपुल 15 दिनों के लिए बंद
नागरिकों को करना पड रहा परेशानी का सामना

नांदगांव पेठ/दि.29 – राष्ट्रीय महामार्ग पर नांदगांव पेठ में स्थित उडानपुल को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है तथा उडानपुल से होनेवाली यातायात भी बंद कर दी गई है और सभी बडे वाहनों की यातायात नांदगांव पेठ स्थित सर्विस रोड की ओर मोड दी गई है. जिसकी वजह से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है. वहीं दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ गई है.
उडान पुल की दुरुस्ती का काम शुरु करते समय संबंधित आईआरबी कंपनी ने केवल 8 दिनों में काम पूर्ण कर यातायात को पूर्ववत करने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी उडान पुल को यातायात के लिए खुला नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों ने नाराजी व्यक्त की है. आईआरबी के कर्मचारियों की जानकारी के अनुसार उडान पुल की लोहे की प्लेट हिलने की वजह से उसे बदलने का काम शुरु है. उडान पुल का काम शुरुआत से ही निकृष्ट दर्जे का किए जाने का आरोप नागरिकों द्वारा किया जा रहा. अनेक त्रुटियां अब भी कायम है. त्रुटी दूर करने का काम अत्यंत धिमी गति से शुरु रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
इसमें विशेष यह है कि, बडे वाहनों की यातायात सर्विस रोड की ओर मोड दिए जाने पर इस मार्ग पर यातायात का बडा तान निर्माण हुआ है. इस रास्ते पर शाला, महाविद्यालय, अस्पताल तथा छोटी-छोटी बस्तियां रहने से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रश्न निर्माण हुआ है. बढती बडे वाहनों की संख्या की वजह से बडी दुर्घटना होने की भी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता. इस दौरान नांदगांव पेठ वासियों ने प्रशासन और आईआरबी कंपनी को चेतावनी दी है कि, तीन दिनों में उडानपुल की दुरुस्ती का काम पूर्ण कर यातायात पूर्ववत शुरु नहीं की गई, तो सर्विस रोड पर होनेवाली बडे वाहनों की यातायात बंद कर दी जाएगी.
* आईआरबी की लापरवाही
यह आईआरबी की लापरवाही है. उन्होंने 8 दिनों में काम पूर्ण होने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी उडानपुल से यातायात बंद है. जिसकी वजह से नागरिकों को परेशानी हो रही है. बडे वाहनों की यातायात सर्विस रोड की ओर मोड दिए जाने पर दुर्घटनाओं की संभावना बढी है. प्रशासन तत्काल उडानपुल की दुरुस्ती कर यातायात पूर्ववत करें, अन्यथा नागरिकों के हितों के लिए तीव्र भूमिका लेनी पडेगी.
– नितिन हटवार
पूर्व जिप सदस्य तथा तहसील शिवसेना प्रमुख, अमरावती.