रेती से लदा ट्रक पकडा, दो लोग गिरफ्तार
35 लाख का माल जब्त, परतवाडा पुलिस की कार्रवाई

परतवाडा/दि.1– परतवाडा पुलिस ने सोमवार की देर रात अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक सहित करीब 35 लाख रुपए का माल जब्त किया. इस मामले में ट्रक चालक और वाहक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ट्रक मालिक फरार है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चालक मोहम्मद इस्तियाज मोहम्मद युसूफ (49, गुलजार कॉलोनी, परतवाडा), वाहक गजानन गोंडूजी शेलके (मोगर्दा तह. धारणी) हैै, तथा फरार ट्रक मालिक का नाम शोएब खान अख्तर खान (टिचर कॉलोनी, परतवाडा) बताया गया.
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात डीबी पथक को गुप्ता सूचना मिली कि, एमएच-12/यूएम-0003 क्रमांक का 16 चक्का ट्रक अवैध रुप से रेत लेेकर गुलजार कॉलोनी, परतवाडा की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर डीबी पथक ने गुलजार कॉलोनी क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक को रोका. जांच के दौरान ट्रक में करीब 10 ब्रास पीली रेत मिली. जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई. जब चालक से रॉयल्टी रसीद और रेत परिवहन की वैध अनुमति मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने रेत सहित ट्रक जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और परतवाडा पुलिस थाने में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया. यह कार्रवाई थानेदार सुरेश म्हस्के के नेतृत्व में एपीआई सलीम शेख, हेड कांस्टेबल सचिन होले, सुधीर राऊत, सचिन कोकने, जितेश बांबिल, घनश्याम किरोले, शुभम शर्मा ने दी.





