बियाणी चौक के फ्यूल हेडक्वॉर्टर कैफे में लगी भीषण आग
20 लाख रुपए का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान

अमरावती/दि.3 – अमरावती शहर के पुराना बायपास रोड पर बियाणी चौक स्थित फ्यूल हेडक्वॉर्टर कैफे में आज शुक्रवार 3 जुलाई को सुबह 11.30 बजे के दौरान भीषण आग लग गई. इस आग के कारण होटल का फर्निचर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया. आग से 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना व्यक्त की गई है.
जानकारी के मुताबिक पुराना बायपास रोड पर बियाणी चौक में कृष्णा राजेंद्र टापरे के मालकी की फ्यूल हेडक्वॉर्टर कैफे है. यहां पर फास्ट फूड से लेकर सभी अल्पोहार मिलता है. इस कैफे में युवाओं की भीड काफी रहती है. आज शुक्रवार सुबह 11.30 बजे के दौरान अचानक इस कैफे में आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने भीषण रुप धारण कर लिया. आग लगने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. इस दौरान किसी ने अग्निशमन दल को सूचित किया. जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. लेकिन तब तक आग ने उग्र रुप धारण कर लिया था. अथक प्रयासों के बाद दमकल विभाग के 4 वाहनों की सहायता से इस आग को काबू में किया गया, लेकिन तब तक कैफे का सारा फर्निचर और सामान जलकर राख हो गये. इस आग से 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने से संभावना जतायी गई है. सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस का दल भी तैनात था.