अमरावती से पंढरपुर जाएगी ‘सायकल वारी’
41 सायकल सवार पंढरपुरवारी के लिए तैयार

* 7 जुलाई को होगा प्रस्थान, 12 को पंढरपुर पहुंचेंगे
* 6 दिनों की सायकल वारी में 566 किमी की दूरी होगी तय
अमरावती /दि.4- पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वास्थ्य को भक्ति के साथ जोडने हेतु अमरावती से पंढरपुर की सायकल वारी का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए 41 सायकल सवार पूरी तरह से तैयार है. अमरावती से यह सायकल वारी आगामी 7 जुलाई को पंढरपुर की ओर प्रस्थान करेगी. जो 12 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगी. जहां पर आयोजित पांचवे अखिल महाराष्ट्र पंढरपुर सायकल वारी व सम्मेलन में पूरे महाराष्ट्र से आए 4 से 5 हजार सायकल सवार हिस्सा लेंगे. जिनमें अमरावती से पंढरपुर पहुंचनेवाले 41 सायकल सवारों द्वारा भी हिस्सा लिया जाएगा.
अमरावती सायकल असोसिएशन के 37 सायकल सवार व 4 सहकारी सदस्य अमरावती से पंढरपुर की सायकल वारी पर आगामी 7 जुलाई को सुबह 6 बजे स्थानिय एकविरादेवी मंदिर के प्रांगण से रवाना होंगे. अमरावती के इन सायकल सवारों द्वारा 6 दिनों के दौरान 566 किलोमिटर की दूरी सायकल चलाते हुए तय की जाएगी और 12 जुलाई को पंढरपुर पहुंचकर वहां पर आयोजित पांचवे अखिल महाराष्ट्र पंढरपुर सायकल वारी व सम्मेलन में अमरावती के सायकलपटू भी हिस्सा लेंगे.
प्रा. लक्ष्मीकांत खंडागले के नेतृत्व में पंढरपुर की सायकल वारी पर रवाना होने जा रहे सायकल सवारों के दल में प्रविण खांडपासोले, राजेंद्र महाजन, सचिन पारेख, सुभाष गुप्ता, अर्चना मांगे, संतोष सरोदे, विजय महल्ले, एड. सुषमा जोशी, आनंद वानखडे, दिव्या मेश्राम, धनराज मेश्राम, डॉ. राधा सावदेकर, समिर बागडे, वैशाली सरागे, अनिल कुरलकर, शालिनी सेवानी, पवनकुमार रामावत, दिनेश नरसु, प्रसादपंत, जयमाला देशमुख, राजु देशमुख, केशव निकम, राजीव धोटे, नरेंद्र भटकर, सदानंद देशमुख, प्रशांत अघाव, अंजलि झोड, वर्षा सदार, आशिष गावंडे, विजय गुडधे, गणेश बोरोकर, माधुरी बोरोकर, अर्चना जगताप, सोनी मोटवानी, अमिता देशपांडे व विकास केमदेव तथा सहकारी सदस्य श्रीराम देशपांडे, आशिष बोरकर व महेंद्र जडे का समावेश है.
* ऐसा रहेगा सायकल वारी का मार्ग
7 जुलाई को अमरावती से रवाना होनेवाली यह सायकल वारी कारंजा, मंगरूल पिर, वाशिम, हिंगोली, औंढानागनाथ, जवला बाजार, परभणी, गंगाखेड, परली वैद्यनाथ, अंबाजोगाई, कलंब, येरमाला, बार्शी, कुरूडवाडी, अढिव होते हुए पंढरपुर पहुंचेगी.
* पंढरपुर में होगा प्रदक्षिणा व रिंगण समारोह
पंढरपुर में आयोजित नगर प्रदक्षिणा व रिंगण समारोह के लिए इस वर्ष यजमान पद की जिम्मेदारी श्रीरामपुर सायकलिंग असोसिएशन के पास है. पंढरपुर में 12 जुलाई को सुबह 6 बजे सभी सायकल सवारों द्वारा अपनी सायकलों के साथ विठ्ठल-रूख्मिणी निवास से नगर प्रदक्षिणा शुरू की जाएगी. जिसके बाद सुबह 7 बजे रेल्वे ग्राऊंड पर राज्य भर से आए सायकल सवारों का अभुतपूर्व रिंगण समारोह होगा, ऐसी जानकारी अमरावती सायकलिंग असोसिएशन के सचिव अतुल कलमकर द्वारा दी गई





