एसटी बस और ट्रक के बीच भिडंत में चार यात्री घायल
अमरावती मार्ग की घटना, बस का केबीन चकनाचूर

मोर्शी /दि.8- अमरावती-मोर्शी रोड पर एसटी बस और ट्रक के बीच हुई भिडंत में बस की केबीन पूरी तरह चकनाचूर हो गई और बस में सवार चार यात्री घायल हो गए. महिला यात्री के साथ रहा बालक बाल-बाल बच गया. सिलेंडर से भरा ट्रक मोर्शी के गोदाम की तरफ पीछे ले रहा था तब 7 जुलाई को सुबह 8 बजे के दौरान शिरभाते मंगल कार्यालय के पास यह दुर्घटना हुई. हादसे के समय सिलेंडर का विस्फोट होने से बडा हादसा हो सकता था. भाग्यवश किसी भी तरह की जीवितहानी नहीं हुई. घायलो को तत्काल निजी व उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया.
जानकारी के मुताबिक कटारिया गैस एजेंसी का ट्रक क्रमांक एम.एच.29-बीई-0891 यह गैस सिलंडर भरकर अमरावती से मोर्शी पहुंचा. गोदाम में ट्रक में लदे सिलेंडर उतारने के लिए चालक ने ट्रक रोड पर लिया. इंडिकेटर न देते हुए उसे पीछे लेने का प्रयास करते समय मोर्शी डिपो की अमरावती से 25 से 30 यात्रियों को लेकर आ रही एसटी बस क्रमांक एम.एच.14-एसटी-0278 की ट्रक के साथ जोरदार भिडंत हो गई. इस हादसे में बस की केबीन के कांच फूट गए और सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया. साथ बस में सवार आरती पवन गेडाम को बस में बैठे बच्चो का बचाने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोटे आ गई. पति पवन गेडाम मामूली रुप से घायल हो गया. दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि अमरावती के टोपेनगर निवासी पल्लवी सुरेश आगरकर (29) और वाहक किशोर मोहोड (36) को गंभीर अवस्था में उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां वैद्यकीय अधिक्षख डॉ. प्रमोद पोतदार और वैद्यकीय अधिकारी डॉ. सचिन कोरडे ने घायलो पर प्राथमिक उपचार किया. उनकी हालत स्थिर बताई जाती है. घटना की जानकारी मोर्शी के थानेदार को मिलते ही डायल 112 का दल तत्काल घटनासेथल आ पहुंचा. उसी वाहन में घायलो को उपजिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





