नाबालिग युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.9– मामूली कारण पर से हुए विवाद में एक नाबालिग युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया. शेगांव परिसर में 7 जुलाई को दोपहर में यह घटना घटित हुई. इस प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस ने एक नाबालिग हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विशेष यानि इस घटना में जख्मी और आरोपी दोनों नाबालिग है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता 16 वर्षीय नाबालिग युवक अपने दोस्त के साथ अनगड नगर में कछूए पकडने के लिए गया था. वहां दोनों के बीच विवाद हो गया. इस बात पर से ऋषभ नामक युवक ने अभय के सिर पर ईट मारी. पश्चात अभय ने उससे ईट मारने का कारण पूछा. लेकिन वृषभ वहां से भाग गया. कुछ समय बाद दोपहर 4.30 बजे के दौरान अभय जिप शाला की तरफ से पैदल जा रहा था, तब वृषभ ने उसे देखा और पास का चाकू निकालकर अभय पर सपासप वार कर दिये. हमले के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया. नागरिकों की सहायता से अभय को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उस पर उपचार जारी है. उसके बयान के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button