दो विद्यार्थियों की खदान के पानी में डूबकर मौत
तैरने के लिए उतरे थे पानी में, गलती पडी भारी

मुंबई/दि.11- मुंबई के रहिसरपुर स्थित खेतकीपाडा परिसर की खदान में तैरने हेतु उतरे दो युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई. मृत विद्यार्थियों के नाम पियुश गुप्ता (19 कांदेवाली) व ओम अंकुश सिंह (19, अंधेरी) बताया गया है, जो अमनगिरी व दिवेश पटेल नामक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ यहां पर तैरने पहुंचे थे. अनुमान यह भी जताया जा रहा है कि इन युवकों ने संभवतः खदान में भरे पानी में तैरने हेतु उतरने से पहले शराब का भी सेवन किया था. जिसके चलते चार में से दो युवक पानी में डूब गए.
इधर दूसरी ओर कांदीवली पश्चिम के चालकोप तालाब में डूबे सोनु विश्वकर्मा नामक 22 वर्षीय युवक का शव करीब 10 घंटे तक चले खोज कार्य के बाद आखिरकार बरामद कर लिया गया. इस युवक ने भी पानी में उतरने से पहले शराब पी थी और फिर अपने दोस्तों के साथ तैरने को लेकर शर्त लगाई थी. लेकिन तैरते समय वह पानी में डूब गया.





