हाइप्रोफाईल सेक्स रॅकेट पकडा गया
नवी मुंबई पुलिस का पनवेल में लॉज पर छापा

* 6 महिलाओं को छुडाया गया, तीन आरोपी धरे गए
नवी मुंबई /दि.11-नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल में एक लॉज पर छापा मारकर देह व्यापार के एक बडे व हाइप्रोफाईल रैकेट का पर्दाफाश किया. इस कार्रवाई के जरीए 6 पीडित महिलाओं को छुडाया गया. जिनमें दो बांग्लादेशी महिलाओं का भी समावेश है. साथ ही लॉज के व्यवस्थापक व अन्य दो लोेगों को गिरफ्तार किया गया. लॉज का मालिक फिलहाल फरार है. जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
नवी मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि, पनवेल स्थित होटल राहुल पार्क फैमिली रेस्टॉरेंट गार्डन बार एंड लॉजिंग-बोर्डिंग में अनैतिक व्यवसाय चल रहा है. जहां पर कुछ महिलाओं का लगभग रोजाना ही दिन और रात के समय आना-जाना लगा रहता है. जो संभवतः देह व्यापार में लिफ्त है. इस सूचना के मिलते ही पुलिस के दल ने मामले की पडताल की और अपने ही एक व्यक्ती को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजते हुए आरोपियों से संपर्क किया. इसकेे बाद पुलिस ने लॉज पर छापा मारते हुए वहां से 6 महिलाओं को छुडाया. जिन्हें जबरन देह व्यापार की दलदल में ढकेला गया था. इसमें दो बांग्लादेशी महिलाओं का भी समावेश था. इस मामले में पुलिस ने लॉज व्यवस्थापक गामा सोनकर, कैशियर दिपू यादव व वेटर प्रियांशू यादव को गिरफ्तार किया, जबकि लॉज मालिक रमेश शर्मा फिलहाल फरार है. जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.





