12 वर्षिय बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या

वर्धा जिले का मामला

* बच्ची के साथ दुराचार का भी संदेह
वर्धा/दि.16 खेलने- कुदने की उम्र रहनेवाली 12 वर्षीय बच्ची की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला उजागर होते ही वर्धा जिले में सनसनी मंच गई है. इस बच्ची का शव लगभग विवस्त्र अवस्था में पाये जाने के चलते उसके साथ हत्या से पहले शारिरीक अत्याचार किए जाने का भी संदेह जताया जा रहा है. समाज मन को सुन्न कर देनेवाली यह घटना बुधवार 15 जुलाई को सावंगी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घटित हुई है. इस घटना के चलते जहां गांव में संताप की लहर व्याप्त है वही संबंधित परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक सावंगी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गांव से कुछी दूरी पर एक खेत में 15 जुलाई की शाम 6 बजे के आसपास 12 वर्षिय बच्ची का रक्तरंजीत शव लगभग विवस्त्र अवस्था में बरामद हुआ. इसकी खबर मिलते ही आसपास के 3-4 गांवों के नागरिक तुरंत मौंके पर पहुंचे.तथा इस बारे में सावंगी पुलिस को सुचित किया गया. पश्चात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया. जिसके बाद बच्ची की शिनाक करते हुए उसके परिजनों सहित मौंके पर उपस्थित गांववासियों के बयान भी दर्ज किए गए. पता चला है कि, बच्ची का परिवार गांव में रहकर अधाई-बटाई पर खेती किसानी करने का काम करता है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी महाडीक, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, सावंगी पुलिस स्टेशन के पीआय विनोद गिरी व रामनगर थाने की पुलिस निरीक्षक पौर्णिमा राखुंडे सहित पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है.

Back to top button