पूजा-अर्चना से ‘चातुर्मास कार्यालय पेढी’ का शुभारंभ
दादा गुरूदेव की पूजा से मंगल आरंभ

अमरावती/दि.17– परम पूज्य साध्वी जी स्नेहा यशा श्रीजी आदि ठाना के पावन सानिध्य में होनेवाले आगामी भव्य चातुर्मास को लेकर जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह है. इसी श्रृंखला में शुक्रवार 17 जुलाई को सुबह ठीक 10 बजे के शुभ मुहूर्त में स्थानीय दादाबाडी परिसर में ‘चातुमार्स समिति कार्यालय पेढी’ का अत्यंत भक्तिमय माहौल में विधि विधान पूर्वक शुभारंभ किया गया.
* दादा गुरूदेव की पूजा से हुआ मंगल का आरंभ
पेढी के उद्घाटन समारोह की शुरूआत दादा गुरूदेव की असीम कृप और आशीर्वाद के साथ हुई. शुभारंभ के पावन अवसर पर सबसे पहले समाज के वरिष्ठ सुगनचंदजी बोथरा ने दादा गुरूदेव की प्रतिमा को भावपूर्ण वंदन कर फूलों की सुंदर माला अर्पित की. इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ सुगनचंद जी बोथरा ने दादा गुरूदेव की प्रतिमा को भावपूर्ण वंदन कर फूलों की सुंदर माला अर्पित की. इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक नगीनचंद बुच्चा, प्रकाश कोठारी एवं अनिल सुराणा, महेद्र दुग्गड ने आराधना के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की.
इस पावन और ऐतिहासिक घडी पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से जसवंतराज लुनिया (अध्यक्ष, चातुर्मास समिति), नवीन बाबू चोरडिया (संयोजक चतुर्मास समिति), भरत भाई खजांची ( अध्यक्ष, दादाबाडी संस्थान), सुशील गोलेछा, विजय बुच्चा (कोषाध्यक्ष), एड. प्रमोद बोथरा, एड. विजयबाबू बोथरा, राजेंद्र बुच्च, परेभाई शाह, मनीष सकलेचा, अजय बुच्चा, विकास लुनिया, अंकित लुनिया, सौरभ गोलछा, शीतल कोठारी एवं हेमंत बोथरा का समावेश था. े पेढी (कार्यालय) की शुरूआत के साथ ही चातुर्मास के आगामी धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक बडा कदम बढ गया है. संघ के पदाधिकारियों ने सभी साधार्मिक बंधुओं से अपील की है कि वे चातुर्मास के दौरान आयोजित होनेवाली सभी धर्म आराधनाओं में बढ -चढकर हिस्सा लें और इस भव्य चातुर्मास को एतिहासिक बनाएं.