विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन चुनाव में ‘सेवा पथिक’ पैनल की जीत

15 में से 14 प्रत्याशी विजयी, उमा महेश पैनल का एक प्रत्याशी विजयी

* अनुभवी नेतृत्व को मिला जनसमर्थन, समाजबंधुओं ने जताया विश्वास
धामणगांव रेलवे /दि.20- अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा अंतर्गत विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के वर्ष 2026-29 कार्यकाल के लिए रविवार 19 जुलाई को नागपुर में संपन्न हुए चुनाव मेें. प्रा. डॉ. रमण हेडा के नेतृत्व में ‘सेवा पथिक’ पैनल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 14 पदों पर विजय हासिल की, तथा उमा महेश पैनल को केवल एक पदाधिकारी पद पर संतोष करना पडा. इससे पूर्व छह पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे. जबकि शेष पदों के लिए हुए मतदान में भी सेवा पथिक पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे.
इस परिणाम के साथ समाजबंधुओं ने संगठन के अनुभवी, सक्रिय एवं सेवाभावी नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है. चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रा. डॉ. रमण हेडा (अकोला), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष चांडक (कुरखेडा, गडचिरोली), मंत्री पद पर सीए राजेश काबरा (नागपुर), कोषाध्यक्ष पद पर शिवलाल भूतडा (मेहकर-वाशिम) विजयी घोषित हुए. इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर डॉ. सुशील मुंधडा (चंद्रपुर), पश्चिम संभाग संगठन मंत्री पद पर गिरीश भूतडा (धामणगांव रेलवे) तथा संयुक्त मंत्री पद पर दीपक झंवर (भंडारा) एवं दिनेश बजाज (चंद्रपुर) ने भी जीत दर्ज की. वहीं उमा महेश पैनल के प्रेमरतन राठी विजयी हुए.
इससे पहले पथिक सेवा पैनल के उपाध्यक्ष पद पर बृजगोपाल दरक (नागपुर पूर्व), प्रसार मंत्री पद पर राजेश पनपालिया (गोंदिया पूर्व), पश्चिम उपाध्यक्ष पद पर डॉ. गोविंद झंवर (मेहकर), पश्चिम संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश डागा (अमरावती), एवं जगदीश मुंधडा (अकोला) तथा पश्चिम प्रसार मंत्री पद पर कैलाश मुंधडा (वाशिम) निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे.
रविवार 19 जुलाई को माहेश्वरी पंचायत भवन, नागपुर में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई. मतगणना के बाद घोषित परिणामों में सेवा पथिक पैनल के सभी प्रत्याशियों की जीत पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया. विजयी पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास आपका, सेवा हमारी के संकल्प को और अधिक मजबूती से निभाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास दिलाया.

Back to top button