रोटरी क्लब ऑफ अमरावती का पदग्रहण समारोह संपन्न

बडनेरा रोड स्थित मानसरोवर होटल में हुआ कार्यक्रम

अमरावती /दि.20– स्थानीय मानसरोवर होटल में रोटरी क्लब ऑफ अमरावती का विधिवत पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ. पदग्रहण समारोह के प्रमुख डिस्ट्रिक्ट 3131के भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दीपक पुरोहित ने निवर्तमान अध्यक्ष सुगंधा देशमुख, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष छांगाणी, सचिव लवीना जैन, सचिव गुंजन हंतोड़कर, उपाध्यक्ष प्रा. जुगल व्यास, कोषाध्यक्ष संजय छांगाणी, डॉ. संगीता कङू, मोनिका हंतोड़कर, डॉ. स्मिता हंतोड़कर, चारुदत्त देशमुख, डॉ. पद्माकर सोमवंशी, डॉ. राजेश जवादे, मुकेश छांगाणी, सुनील चितले, कुनिक वर्मा, हरबख्श सिंग उबवेजा, शशी व्यास एवं विनोद कूदडे को पद से विभूषित किया.
मानवता की सेवा का मूलमंत्र सभा को दिया विशेष अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अतुल चवने ने डिस्ट्रिक्ट 3030 के लाड़ले प्रांतपाल डॉ. राजेश पाटिल का संदेश सभा में प्रस्तुत किया. निवर्तमान अध्यक्ष सुगंधा देशमुख ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष छांगाणी को कार्यभार सौंपकर अध्यक्ष स्थान पर बिठाया एवं अपने कार्यकाल की गतिविधियां सभा के समक्ष रखी. निवर्तमान सचिव लवीना जैन ने सचिवीय अहवाल सभा में प्रस्तुत किया. भूतपूर्व अध्यक्ष चारुदत्त देशमुख ने नए सदस्यों का परिचय करवाया. भूतपूर्व अध्यक्ष आनंद साठे ने नए सदस्यों विवेक अरुण मराठे, शशी व्यास, मुकेश छांगाणी, हरबख्श सिंग उबवेजा, सरोज संजय छांगाणी, अनीता पुरवार, कुनिक वर्मा, अशोक जोशी को शपथ दिलवाई. सुनील चितले ने सुविचार प्रस्तुत किए. गणेश वंदना प्रमिला दुर्गे ने नृत्य द्वारा प्रस्तुत की. क्लब के भूतपूर्व अध्यक्ष लालचंद भंसाली ने पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दीपक पुरोहित को पदग्रहण अधिकारी की पिन लगाकर सम्मानित किया. रोटरी क्लब ऑफ अमरावती का अधिकृत मुखपत्र सेवा समाचार का विमोचन संपादक शशी व्यास ने मंच से करवाया. वर्तमान अध्यक्ष मनीष छांगाणी ने आगामी प्रकल्पों की जानकारी देकर मानवता की सेवा का आगाज किया.
प्रमुख अतिथियों में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशा गोडबोले, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर केडिया, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी आनंद दशपुते, अध्यक्ष इंक्लेव चेयर डॉ. समीर केडिया, रोटरी इंद्रपुरी के अध्यक्ष समीर सांगानी, रोटरी मिडटाउन के सचिव विट्ठल दारव्हेकर, रोटरी क्लब अंबानगरी के अध्यक्ष विक्रांत जोशी, सचिव आशीष वाकोडे, अतुल अनासाने, रोटरी मिडटाउन के भूतपूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव व दीपेश दोषी ने रोटरी 3030 का रोटा मेट्रिमोनिया का खूबसूरत डेमो दिया. सभा में रोटरी क्लब ऑफ अमरावती के भूतपूर्व अध्यक्ष लालचंद भंसाली, प्रवीण मालपानी, चारुदत्त देशमुख, अशोक असोरिया, अमरज्योत जग्गी, डॉ. संजय छांगाणी, डॉ. संगीता कङू, डॉ. स्मिता हंतोड़कर, विवेक मराठे, आनंद साठे, रामप्रकाश गिल्डा एवं बालकिशन पांडे, सुनील चितले, सतीष यादव, विनोद कूदडे, डॉ. नवीन हंतोड़कर, डॉ. करण हंतोड़कर, प्रमोद पुरवार, प्रीति असोरिया, अंजुबाला छांगाणी, माधुरी कूदडे, जसपालकौर जग्गी, किरण गिल्डा व सदस्य उपस्थित थे. पदग्रहण समारोह का संचालन डॉ. स्मिता हंतोड़कर एवं नेहा व्यास (छांगाणी) ने किया नवनिर्वाचित सचिव गुंजन हंतोड़कर ने आभार प्रदर्शन किया. जनसंपर्क अधिकारी मुकेश छांगाणी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.

Back to top button