हेपेटाइटिस जागरुकता रैली में उमडा जनसैलाब

संतोष काकडे व ममता कोलमकर ने दिखाई हरी झंडी

* डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल, डॉ. अंजली कविमंडन हॉस्पिटल का संयुक्त उपक्रम
अमरावती/दि.20- विश्व हेपेटाइटिस जागरुकता अभियान के तहत रविवार 19 जुलाई को सुबह डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल और डॉ. अंजली कविमंडन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में लोगों का जनसैलाब उमडा. सुबह 7.30 बजे डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल से शुरु हुई इस रैली को निवास उपजिलाधिकारी संतोष काकडे तथा जिला क्रीडा अधिकारी ममता कोलमकर ने हरी झंडी दिखाकर तथा श्री एवं श्रीमती चेपे द्वारा शंखनाद कर रैली का शुभारंभ किया.
रैली में बडी संख्या में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया. सभी के हाथों में हेपेटाइटिस की जागरुकता के संदेश लिखी तख्तियां और बैनर्स थे. एक कदम स्वास्थ्य की ओर, व्यसन छोडे, व्यायाम अपनाए, जांच कराए-स्वस्थ रहे, इट हेल्दी, वॉक डेली जैसे संदेश अंकित थे. आयोजकों ने बताया कि, हेपेटाइटिस यकृत (लीवर) से जुडा एक गंभीर रोग है. जिसका समय पर पता और उपचार नहीं होने पर गंभीर जटिलताएं हो सकती है. लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरुकता बढाने और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रैली के पूर्व ऑनलाइन पंजीयन किया गया था. रैली में शामिल होनेवालों को टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई. मार्ग में सभी के लिए पानी, बिस्कीट और चॉकलेट की व्यवस्था की गई, रैली डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल से शुरु होकर रेडियंट हॉस्पिटल, कल्याण नगर चौक, महानुभाव आश्रम, फरशी स्टॉप चौक होते हुए डॉ. अंजली कविमंडन मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ. समापन समारोह में रैली में शामिल सभी को मेडल प्रदान किए गए तथा उनके लिए पौष्टिक अल्पोपहार की व्यवस्था भी की गई व आयोजक डॉ. अमित कविमंडन, अजय श्रॉफ, गोविंद जोग, आनंद दशपुते, डॉ. यशोधन बोधनकर, डॉ. मानसी कविमंडन और अविनाश भोजापुरे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.
इस रैली में डॉ. अनिल कविमंडन, डॉ. पल्लवी शेट, डॉ. प्रज्ञा बनसोड, वनिता कविमंडन, डॉ. रोहिणी यादगिरे, डॉ. पात्रीकर, श्रीरंग कविमंडन, एड. डॉ. प्राजक्ता पात्रीकर, केदार जोशी, विकास केमदेव, मनीष जामनेकर, डॉ. सुभाष मालानी, डॉ. कमलेश टावरी, श्री बंड, राजेश मालोदे, एड. चोपडे, सुरेश जोशी, डॉ. पर्वतकर, जयेश सेठिया, सारंग पांडे, समीर देशपांडे, डॉ. पंजाब म्हात्रे, राजेंद्र पेलागडे सहित बडी संख्या में डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटंट, अधिवक्ता, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. आयोजन के माध्यम से फिट अमरावती, स्वस्थ अमरावती का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया.

Back to top button