काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव रूद्राभिषेक
संपूर्ण सावन मास उपलक्ष्य दिव्य अनुष्ठान

* पं. वसंत दवे, पं. प्रफुल्ल दवे का मंत्रोच्चार
अमरावती/दि.23- आगामी 29 जुलाई से हिन्दी भाषियों का सावन मास प्रारंभ हो रहा है. अत: शिवालयों में विशेष अनुष्ठानों, पूजन के साथ ही साजसज्जा की जा रही है. अंबानगरी में अनेक प्रसिध्द शिवालय और शिवलिंग है. जो पौराणिक महत्व भी रखते हैं. शिवालयों में अगले सप्ताह से भाविकों का रेला उमडना सहज संभव है. ऐसे में सक्करसाथ सराफा स्थित श्री काशी विश्वनाथ ंमंदिर में संपूर्ण सावनमास विशेष अभिषेक, रूद्राभिषेक, श्रृंगार का आयोजन किए जाने की जानकारी पुरोहित पं. वसंत दवे और पं. प्रफुल्ल दवे ने दी. दोनों ही सिध्दहस्त पुरोहितों और उनके शिष्यों द्बारा अनुष्ठान दौरान शिव के प्रिय मंत्रोच्चार, पाठ किए जायेंगे.
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से आगामी 28 अगस्त तक संपूर्ण श्रावण मास शिव रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, रामायण पाठ, सावन पूजन, श्रृंगार आदि किए जायेंगे. शिवभक्त अनुष्ठान के लाभार्थी बनकर पुण्य के भागी बन सकते हैं. भोले के भक्तों से आवाहन किया गया है कि वे अवश्य सावन मास में अत्यंत पुण्यशाली और सुफलदायी शिव रूद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान करवाएं. यहां उल्लेखनीय है कि आचार्य पं. वसंत दवे शहर के प्रसिध्द पुरहित है और आपके पौराहित्य में श्री महालक्ष्मी यज्ञ सहित शतचंडी सहित अनेक महायज्ञ सफल सुसंपन्न हो चुके हैं.