26 को पंढरपुर से लौटते यात्रियों हेतु सुविधा
मीरज-नया अकोली सीधी ट्रेन

* कल जायेगी एक और पंढरपुर स्पेशल
अमरावती /दि.23– परसों की आषाढी एकादशी उपलक्ष्य नया अमरावती स्टेशन से एक और पंढरपुर स्पेशल ट्रेन सैकडों वारकरियों को लेकर प्रस्थान करेगी. वहीं लौटती यात्रा के लिए भी वनवे ट्रेनों की व्यवस्था रेलवे ने की है. मीरज से नया अकोली के लिए सीधी ट्रेन रविवार 26 जुलाई को दोपहर 4 बजे छूटेगी. यह ट्रेन 27 जुलाई को 12.30 बजे अमरावती पहुंचेगी.
रेलवे ने बताया कि मीरज- अमरावती- 01453 गाडी को कवठे महाकाल, धालगांव, जतरोड, म्हसबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, कुर्डूवाडी, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, नांदगांव, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, बोदवड, मलकापुर, नांदुरा, जलंब, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा स्टेशन पर स्टॉपेज दिए गये है.
स्पेशल ट्रेन में एसी टू टीयर का एक, एसी थ्री टीयर के तीन और आठ स्लीपर कोच, चार सामान्य द्बितीय श्रेणी और दो लगेज गार्ड ब्रैकवेन रहेंगे. ऐसे ही एक गाडी मीरज से नागपुर 01451 26 को ही दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सबेरे 8.50 बजे यह ट्रेन बडनेरा स्टेशन आयेगी. उसका नागपुर पहुंचने का समय दोपहर 12.25 बजे निर्धारित किया गया है. इस गाडी को भी उपरोक्त सभी स्टॉपेज दिए गये है. बडनेरा से आगे चांदुर, धामणगांव, पुलगांव, अजनी पर ट्रेन ठहराव करेगी.
ट्रेन संख्या 01459 पंढरपुर से भुसावल 27 जुलाई को 10.30 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे भुसावल पहुंचेगी. इस ट्रेन से भी वारकरी आ सकते हैं.





