मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर

अमरावती/दि.23– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर शहर जिला भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाडा अंतर्गत आज रक्तदान शिविर लिए गए. शिविर में दर्जनों यूनिट रक्त संकलन किया गया. शहर अंतर्गत सभी मंडलों में रक्तदान का आयोजन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से किया. जरूरतमंद मरीजों को रक्त की कमी न हो इसलिए अमरावती शहर जिला की तरफ से अमरावती शहर में सभी मंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे.
विद्यापीठ मंडल में अंध विद्यालय में, अंबा मंडल में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागृह शारदा नगर में, स्वामी विवेकानंद मंडल में भाजपा कार्यालय राजापेठ में, साई मंडल में न्यू प्रभात कॉलोनी में और बडनेरा मंडल में संस्कार सभागृह दत्त मंदिर झिरो में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
सभी शिविरों में अमरावती शहर जिला अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे ने जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए उमेश नीलगिरे, विनोद ठोसर, प्रफुल बोके, भारती गुहे, संतोष कावरे, नरेश धमाई, अशोक पंचारे, गौरव बांते, योगेश निमकर, विजय कुलकर्णी, शुभांगी ताले, डॉ. प्रताप तिडके, प्रसन्न मार्कंडेय, मनीष सरवय्या, दीपक डाबी, ऋषिकेश चौबे, आकाश कविटकर, अमित कुलवंत, किरण गुप्ता, प्रवीण खंडार और सभी नगरसेवक व पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए.





