दादा की जयंती पर खून देने लगी कतार
मृगेंद्र मठ में राष्ट्रवादी, यश खोडके और कर्नलसिंह राहल मित्र परिवार का आयोजन बेहद सफल

* 250 से अधिक ने किया रक्तदान, हेल्मेट उपहार से सभी प्रसन्न
अमरावती/दि.27 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, यश खोडके मित्र परिवार और कर्नलसिंह राहल मित्र परिवार द्वारा संयुक्त रुप से आज पूर्वान्ह अंबागेट के भीतर मृगेंद्र मठ में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार की जयंती उपलक्ष्य आयोजित रक्तदान शिविर सचमुच भव्य रहा. शिविर में खून देने के लिए युवाओं की कतारे लग गई थी. अनेक गणमान्य ने शिविर को भेंट दी. उसी प्रकार आयोजकों की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को हेल्मेट सहर्ष भेंट किया गया. शहर में लागू हुई हेल्मेट अनिवार्यता को देखते हुए इस उपहार ने सभी को प्रसन्नचित्त कर दिया था. रक्त संकलन पीडीएमएमसी की रक्तपेढी टीम ने किया. आयोजन में रक्तदान समिति का भी सक्रिय सहभाग रहा.
शिविर का अनौपचारिक श्रीगणेश राष्ट्रवादी के बडे नेता, विधायक संजय खोडके की उपस्थिति में किया गया. इस समय मनपा स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, यश खोडके, कर्नलसिंह राहल, मनीष चौबे और अन्य उपस्थित रहे. शिविर में बडी संख्या में युवा सहर्ष रक्तदान के लिए उमडे थे. बडे दिनों बाद शहर में रक्तदान के लिए लाइन लगती देखी गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस और आयोजकों ने पहले 100 डोनर्स को हेल्मेट भेंट देने की घोषणा की थी, किंतु बाद में सभी रक्तदाताओं को हेल्मेट प्रदान किए गए. लगभग 250 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर शिविर को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की. सर्वश्री —– की उपस्थिति और सहभाग रहा.





