परसों से रूक्मिणी विदर्भ पीठ में गुरूपूर्णिमा उत्सव

जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वर माउली सरकार का पादपूजन

* अनुयायियों में अपार हर्ष, पूर्वान्ह 11 बजे होगा स्वामीजी का आशीर्वचन
अमरावती/दि.27- अपने शिष्यों पर सदैव कृपा रखनेवाले और गुरूकृपा से ही जीवन आलोकित रहने की दृढ भावना के अनुयायियों हेतु परसों 29 जुलाई को गुरूपूर्णिमा का महत्वपूर्ण अवसर आया है. सभी ओर गुरू के पादपूजन और अन्य आयोजन किए जा रहे हैं. श्री रूक्मिणी जन्मभूमि विदर्भ पीठ में पीठाधीश प.पू. जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वर माउली सरकार के अनुयायियों में भी अपार हर्ष व्याप्त है. इसी उपलक्ष्य परसों सबेरे 8 बजे से गुरू शिष्य भक्तिमय मिलन समारोह का आयोजन किया गया है.
श्रीसूक्त-पुरूष सूक्त यज्ञ
श्री रूक्मिणी पीठ उत्थानार्थ रूक्मिणी वल्लभ श्री सूक्त- पुरूष सूक्त यज्ञ प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगा. 10 बजे तक सभी भक्त व्यक्तिगत संकल्प लेकर यज्ञ में आहूति अर्पण कर सकते हैं. उपरांत सबेरे 10 बजे से सांस्कृतिक भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा. सामूहिक रूप से श्रीगुरू पूजन पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ होगा. महाआरती होगी. उपरांत जगदगुरू माउली सरकार अपने आशीवर्चन कहेंगे. गुरू दीक्षा और महाप्रसाद दोपहर 12.30 बजे से रहने की जानकारी देते हुए श्री रूक्मिणी पीठ के ट्रस्टियों ने सभी से मंगलमय गुरू पूर्णिमा उत्सव में सहभागी होने का आवाहन किया है.
उल्लेखनीय है कि श्री रूक्मिणी जन्मभूमि विदर्भ पीठ अंबिकापुर तीर्थक्षेत्र तहसील तिवसा में स्थित है. उत्सव आयोजन समिति के सदस्यों से 9834549438 अथवा 9673899777 या फिर 9822223659 से संपर्क कर सकते हैं. यह भी बता दे कि अंबा नगरी और विदर्भ क्षेत्र के अनेक गणमान्य जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वर माउली सरकार के परम शिष्य हैं. नित्य पूजन अर्चन करते हैं.

Back to top button